शाजापुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में युग निर्माता शिक्षक सम्मेलन में सर्वप्रथम भारत के चित्र पर माल्यार्पण कर देव पूजन का क्रम संकल्प हुए। मुख्य वक्त तपोभूमि मथुरा व हरिद्वार से आए उनका व संगीत की टोलि का तिलक लगाकरवा व साल श्रीफल भेंट कर वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश परमार द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता द्वारा बताया गया हमें शिक्षा के साथ-साथ विद्या भी जरूरी है और संस्कार भी जरूरी है आपको मानव जीवन में कच्चे घड़े को डालने का अवसर आप सभी शिक्षकों को मिला है सभी शिक्षक अपनी ईमानदारी से शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दें साथ ही गायत्री महामंत्र के बारे में भी बताया कि यहां प्रत्येक व्यक्ति को जाप आवश्यक है क्योंकि गायत्री महामंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार व प्रसाद वितरण वितरण की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कालापीपल तहसील के सभी शिक्षक व गायत्री परिजन व आमजन उपस्थित हुए।