खरगोन। जिले के बड़वाह शहर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम मनिहार में रविवार दोपहर में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। कार चालक की मौत हो गई वहीं कार में बैठे अन्य सवारी घायल हो गए। बताया जा रहे सभी यात्री हरदा जिले के ग्राम खिड़कियां की रहने वाले हैं। साथ ही यह सारे लोग अपना नया वाहन खरीदने इंदौर जा रहे थे। इस दुर्घटना में मृतक का नाम शहीद (48) हैं वहीं घायलों में आसिफ खान (20) निवासी खिड़कियां, रईस खान (44), रहान खान (17) शामिल शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय एवं राहगीरों की मदद से सभी बाहर निकाला कुछ घायलों को 108 एम्बुलेंस के पायलट आशीष चौरसिया एवं ईएमटी मुकेश दांगी की मदद से बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।