दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में रविवार रात 12 बजे दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं। भर्ती मरीजों से मिलकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल। अस्पताल परिसर और वार्डाे में साफ सफाई रखने की दी हिदायत। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश। इस दौरान सीएमएचओ डॉ बी के वर्मा और सिविल सर्जन डॉ केसी राठौर सहित अन्य चिकित्सक भी रहे मौजूद।