खरगोन। यूथ फोरम सगरवंशी माली समाज ने रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार, इंजी नितिन मालवीय आदि ने समाजजनों की मौजूदगी में जिलेभर के विद्यार्थियों, हाल में सेना से प्रशिक्षण लेकर लौटे सैनिक का सम्मान किया। आयोजको ने बताया समाज की पतिभाओ को प्रोत्सहित करने और उन्हें मंच देने के उद्देश्य से उक्त आयोजन किया गया। इसमे समाजजनो ने भी उत्साह से भाग लिया। मीडिया प्रभारी पंकज सोलंकी ने बताया समारोह में प्रथम विवाह 1994 में सम्मेलन करने वाले सुरेश चौहान ठेकेदार एवं समाज सेवी कैलाश सोनिया का भी सम्मान किया गया।