BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 11:33 am
BIG NEWS : जीतू पटवारी पर बवाल जारी, मंत्री सिलावट बोले- कांग्रेस की विचारधारा सबको तोड़ती है, बीजेपी सांसद ने कहा- ऐसी गंदी राजनीति करेंगे तो 50 साल तक जनता नहीं चुनेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरी बीजेपी हमलावर हो गई है। मंत्री से लेकर सांसद तक जीतू पटवारी पर कटाक्ष कर रहे हैं। एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कांग्रेस और पीसीसी चीफ पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की विचारधारा सबको जोड़ती है, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा सबको तोड़ती है और ये उसी का एक नमूना है। जीतू को हर जगह राजनीति नहीं करना चाहिए।


दरअसल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट खंडवा जिले के दौरे पर हैं। जहां वे जल गंगा संवर्धन के प्रदेशस्तरीय समापन समारोह में शामिल होंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिलावट ने पीसीसी चीफ पर जमकर हमला बोला हैं। वहीं खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी जीतू पटवारी पर निशाना साधा हैं। सांसद पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति घिनौना काम करने की है।


मंत्री तुलसी सिलावट
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि उनके नेता झूठ का पुलिंदा पेश करते हैं। अशोकनगर के मुंगावली का मामला भी ऐसा ही है। जिस व्यक्ति को उन्होंने प्रलोभन देकर झूठ बुलवाया, उसी ने इनकी पोल खोल दी। जीतू पटवारी को नसीहत है कि ऐसी गंदी राजनीति मत करो, नहीं सुधरोगे तो 50 साल तक जनता कांग्रेस को नहीं चुनेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE