मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। “जल गंगा संवर्धन अभियान” में जिले की समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लोगों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई जा रही हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही बावडियों की सफाई भी की जा रही है। अभियान के तहत गरोठ में जन अभियान परिषद द्वारा बावड़ी की साफ सफाई की गई और उसे साफ एवं स्वच्छ बनाया गया। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले के नागरिकों ने उत्साह से सहभागिता की तथा जल संरक्षण के लिए नदी, नालों, तालाबों, कुएं, बावड़ियों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण की शपथ ली। नागरिकगण इस अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दे रहे हैं।