BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 1:28 pm
KHABAR : गेर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया सैंकड़ों लोगों का परीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर गेर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिये इंदौर में स्वास्थ्य विभाग और अरविंदो मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर आयोजन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में यूपीएचसी खजराना में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल  755 नागरिकों ने अपना पंजीयन कराया। शिविर में कैंसर, टीबी, हड्डी, हार्ट, लीवर एवं गठिया रोग, दंत रोग, नेत्र रोग आदि से जुड़ी 2700 से अधिक जाँचें की गईं। इनमें मुख्य रूप से  135 फाइब्रोस्कैन, 389 एचबी, 389 आरबीएस, 271 एसजीपीटी, 271 एसजीओटी, 271 लिपिड प्रोफाइल, 74 ईको, 96 यूएसजी, 30 मैमोग्राफी, 173 जनरल मेडिसिन, 95 कार्डियोलॉजी, 143 गैस्ट्रोलॉजी, 42 ब्रेस्ट लंप स्क्रीनिंग, 23 ऑर्थाेपेडिक, 25 पेपस्मेयर, 64 गायनेकोलॉजी, 12 रूमेटोलॉजी, 42 कैंसर स्क्रीनिंग, 82 डेंटल चेकअप, 193 ऑप्थेलमिक चेकअप आदि हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में यह आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य न केवल आमजन को स्वास्थ्य सुविधा देना है बल्कि उन्हें समय रहते रोगों की पहचान रोकथाम में भी मदद पहुंचाना है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

अरविंदो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में विभिन्न जाँचों के दौरान ऐसे मरीजों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं अथवा जिनके निकट भविष्य में किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना है।  प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में आभा एवं आयुष्मान योजना के तहत भी सैकड़ों मरीजों का इलाज कर चिकित्सा परामर्श दिया गया। अरविंदो अस्पताल के डॉ. आदित्य चौरसिया ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर कार्यक्रम के तहत तेरहवे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 जून को गाँधी हॉल परिसर में होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE