BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 1:45 pm
REPORT : राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आह्वान, प्रदेश में एक जुलाई से 100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान होगा शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग करने में देश के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश का नाम प्रथम स्थान पर है। राज्यपाल पटेल का विजन स्पष्ट है कि सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग में संख्यात्मक दृष्टि से प्रथम नहीं बल्कि शत प्रतिशत स्क्रीनिंग करके प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन प्रदेश बनाना है। 
राज्यपाल के मार्गदर्शन से उप मुख्यमंत्री द्वारा 19 जून 2025 को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जनजाति बाहुल्य बड़वानी जिले से 100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान एक जुलाई से प्रारम्भ करने की घोषणा की गई,  जिसकी तैयारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने पूरी कर ली है। प्रदेश के उन 33 जिलों को दिशानिर्देश भी जारी किये गए है जिनमें सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन संचालित है तथा जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे गए है। पत्र में 33 जिले और उनमें प्रतिदिन के हिसाब से 100 दिन में सिकल सेल जांच होने वाले व्यक्तियों का जिलेवार लक्ष्य दिया गया। सौ दिवसीय अभियान को जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पूरा किया जाना है। अभियान का  समापन 15 नवंबर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 जिलों, 10 विकासखंड एवं 5 सिकल मित्रों को राज्य स्तर से सम्मानित किया जाएगा। इस रोग के उन्मूलन हेतु  राज्यपाल के प्रयासों से सभी अवगत हैं। 
डॉ दीपमाला रावत ने बताया कि राज्यपाल पटेल चाहते हैं कि इस अभियान में जहां इलेक्ट्रॉनिक/ प्रिंट मीडिया प्रचार- प्रसार में सहयोग करें, वहीं जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, निजी संस्थाएं, आम जनमानस प्रशासन के साथ सहयोग कर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE