BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 2:35 pm
KHABAR : हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब सप्ताह में 6 दिन मिलेगी भोपाल-दतिया फ्लाइट, पीतांबरा पीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भोपाल से दतिया के बीच सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब भोपाल-दतिया फ्लाइट सेवा सप्ताह में 6 दिन मिलेगी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फ्लाइ बिग इंडिया एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है। जिसके बाद अब यह सेवा सप्ताह में चार दिन नहीं, बल्कि छह दिन उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था के तहत भोपाल से दतिया के लिए फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक चलेंगी। सप्ताह में केवल रविवार को ये फ्लाइट सेवा बंद रहेगी।


भोपाल-दतिया का कितना है किराया ?
गौरतलब है कि दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हाल ही में 31 मई को हुआ था। फिलहाल इस हवाई मार्ग के लिए फ्लाइट का न्यूनतम किराया करीब 1500 रुपये (1199 रुपये$जीएसटी) तक है। फ्लाइ बिग एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह फ्लाइट सेवा केवल रविवार को उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह सेवा जारी रहेगी।


पीतांबरा पीठ आने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा
इस फ्लाइट सेवा से दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ के दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को लाभ होगा। इससे देश के किसी भी हिस्से से श्रद्धालु भोपाल आकर फ्लाइट से आसानी से दतिया पहुंच सकते हैं। जिसके बाद पीतांबरा पीठ के दर्शन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE