खरगोन। प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली पुलिस थाने पर कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला एक वीडियो को लेकर है जिसमें एक युवक को कथित रूप से मानव मल खिलाने की बात कही गई थी। इस मामले में जीतू पटवारी के हस्तक्षेप करने पर उनके खिलाफ पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके बाद मामले ने पूरे प्रदेश में तूल पकड़ लिया था. जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इस एफआईआर को सरकार एवं प्रशासन के दबाव में झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। कन्ग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा पीड़ित को मल खिलाने के मामले में 15 दिन पहले ही शिकायत दर्ज कराते हुए वीडियो भी वायरल किया था। 15 दिन बाद पटवारी ने इसमे हस्तक्षेप किया था, ऐसे में उन पर उकसाने का आरोप लगाना सरासर गलत ओर आवाज दबाने का प्रयास है। कांग्रेस एसपी की भूमिका के खिलाफ भी न्यायालय की शरण लेगी।