BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 2:59 pm
KHABAR : सड़क और पानी की समस्या, वार्डवासियों ने नगर पालिका के सामने किया चक्काजाम, पार्षद पर लगाया उपेक्षा का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। भरी बरसात में पानी और सड़क की समस्या को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए वार्डवासियों ने नगर पालिका के सामने चक्काजाम कर दिया। वार्डवासी पानी और सड़क की समस्या का समाधान करने की मांग पर अड़े हुए हैं। चक्काजाम में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल है। समाचार के लिखे जाने तक जाम जारी था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश का वार्डवासियों पर कोई असर नहीं पड़ा।


दरअसल रायसेन के वार्ड नंबर 17 के रहवासी सड़क और पानी की समस्या को लेकर परेशान है। वार्ड के धनिया खेड़ी रोड के रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया है। पार्षद पर वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगा रहे है। चक्काजाम की सूचना पर तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष पति एवं विधायक प्रतिनिधि जमुना सेन भी लोगों से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत से कोई हल नहीं निकला। पार्षद अजीजा बी पर अवहेलना का आरोप लगाया है। पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को जबरदस्ती सड़क से उठाया। पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने लाई। विरोध में चक्काजाम कर रही महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में थाने के सामने डटे हुए है। थाने के सामने भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE