नीमच। फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा संबद्ध नगर के नवीन महाविद्यालय श्री एस आर कॉलेज ऑफ फार्मेसी ग्राम नेवड़ जिला नीमच द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बी फार्मा प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम रहा।
विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं समर्पण ने नीमच क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। प्रथम सेमेस्टर में खुशी राठौर 9.14cgpa, किरण मीणा 9.03cgpa , खुशबू पाटीदार 9.00cgpa, आरती साहू 8.76cgpa तथा पूनम 8.72 टॉपर रहे. अन्य विद्यार्थियों ने भी बहुत शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेश तिवारी एवं प्राचार्य डॉक्टर चेतना त्रिपाठी तथा एडमिन मोहनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आने वाले समय में कॉलेज के अन्य विद्यार्थी और भी अन्य विषयों में भी उपलब्धि हासिल करेंगे।