इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में बदहाल व्यवस्था के शिकार ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री का काफिला रोक लिया। महिलाएं गाड़ी के सामने आ गईं और विरोध करने लगीं। समझाइश के बाद महिलाएं काफिले के सामने से हटी।
दरअसल, खेरी से जामली रोड काफी कच्चा और उबड़-खाबड़ है. बारिश में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों से शिकायत की. लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने आज सोमवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की गाड़ी के सामने आकर काफिले को रोका और विरोध प्रदर्शन करने लगे। महिलाओं ने मंत्री से कहा कि साहब रोड बनवा दीजिए। मंत्री और प्रशासन की समझाइश के बाद महिलाएं काफिले के सामने से हटी।