BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 3:20 pm
KHABAR : नीमच में पटवारियों की मांग के समर्थन में उतरी संघ की जिला शाखा, कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपा इतनी सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज मध्य प्रदेश पटवारी संघ की जिला शाखा द्वारा प्रदेश के पटवारियों की मांग के निराकरण के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। 9 सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य रूप से कहा गया है कि वर्तमान में अंतर जिला संविलयन में प्रदेश स्तर पटवारियों के स्थानांतरण में वंचित वास्तविक और उचित पात्र पटवारियों को स्थानांतरण योजना का लाभ नहीं दिया गया है। 

संविलियन स्थानांतरण नीति के तहत 5ः के हिसाब से लगभग 1200 पटवारी को स्थानांतरण की पात्रता बनती है। लेकिन मात्र 509 पटवारियों को स्थानांतरण का लाभ देकर 700 से अधिक पटवारियों को स्थानांतरण लाभ से वंचित किया गया है। पटवारी संघ ने मांग की है कि न्यायोचित वंचित पटवारियों का स्थानांतरण किया जाए।

 ज्ञापन में समान कार्य समान वेतनमान, कैडर रिव्यू ,पदोन्नति, विभागीय परीक्षा, गोपनीयता चरित्रावली, अतिरिक्त वेतन, स्वामित्व योजना की राशि का भुगतान, साइबर तहसील आदि के बारे में भी पटवारी संघ ने अपनी मांगे रखी है। 

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई है कि नीमच जिले की ग्रामीण तहसील के स्वीकृत पद से 6 पटवारी सर प्लस पदस्थ कर दिए गए हैं, जिन्हें वेतन आहरण के लिए नियमित हलके पर पदस्थ किया जाए। पटवारी संघ ने कहा है कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE