अलीराजपुर। राज्य कर्मचारी संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ व पुरानी पेंशन बहाली संघ व जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला के मार्गदर्शन में आज ई अटेंडेंस के विरोध में उदयगढ़ में नायब तहसीलदार गजराजसिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के 1 जुलाई से शिक्षकों को नियमित ई अटेंडेंस लगाने का आदेश जारी किया गया जिसमे सभी शिक्षकों को समय पर शाला से उपस्थिति लगाना है।
लेकिन यह आदेश मध्यप्रदेश के केवल शिक्षा विभाग को ही जारी किया गया है यह शिक्षकों के प्रति अविश्वास का भाव पैदा करता है। जबकि शिक्षकों के लिए शाला में नेटवर्क या अन्य तकनीकी समस्या के लिए कोई सुविधा नही है। अगर शिक्षक किसी कारणवश शाला में देर से पहुचता है तो उसे अनुपस्थित माना जायेगा। क्योकि यह ऐप वेतन से जुड़ा हुआ होगा।