BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 5:38 pm
KHABAR : विधायक सखलेचा ने किया उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्‍मान, बोले- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल सरंक्षण के प्रभा‍वी कार्य हुए है। नीमच जिले में तालाबोंएवं जल संरचनाओं से जनसहयोग से मिट्टी निकालने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इससे जलाशयों की जल भराव क्षमता बढ़ी है और किसानों को अपने खेतों के लिए उपजाऊ मिट्टी भी मिली है। यह बात विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को जावद क्षेत्र के ग्राम दड़ोली में जल गंगा संवर्धन अभियान के विकासखण्‍ड स्‍तरीय समापन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि मांगीलाल भील,अर्जुन माली, पंचायत पदाधिकारी एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का खण्‍डवा से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित अ‍तिथियों और ग्रामीणजनों ने देखा व सुना। विधायक  सखलेचा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्‍मानित किया। विधायक सखलेचा ने खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज करने वाले हितग्राहियों को भी सम्‍मानित किया। कार्यक्रम का संचालन देवीलाल खिंची एवं आभार मुकेश खिंची ने व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर विधायक सखलेचा, एसडीएम प्रीति संघवी ने कार्यक्रम स्‍थल पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE