चित्तौड़गढ़। तेरापंथ युवक परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ उद्यान पन्नाधाय कॉलोनी में पौधारोपण किया। इस मोके पर तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं उपासक कमल जैन ने पर्यावरण सरक्षण के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया। युवक परिषद के अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल ने बताया कि अलग अलग प्रकार के 21 पौधे लगाए गये औऱ साथ ही युवक परिषद ने इनके सरक्षण की जिम्मेदारी ली है। इस मोके पर सभा मंत्री ललित सुराणा, कोषाध्यक्ष अरुण खाब्या, ज्ञान कावड़िया, महिला मण्डल से मंजु श्रीमाल, स्नेहलता सिंघवी, निशिका ढीलीवाल, युवक परिषद से लोकेश सिंघवी, अरविन्द बीकानेरिया, अविनाश भानावत, पारस गोलेछा,तुषार सुराणा, मोहित फतावत, मुदित डूंगरवाल, पियूष कोठारी, करुण खाब्या, जयेश डूंगरवाल उपस्थित थे। युवक परिषद के मंत्री मुदित जैन ने सभी का आभार जताया एवं आगे भी सभी से इसी तरह पर्यावरण से जुड़े रहने का आग्रह किया।