खरगोन। जिले के कसरावद में राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक कसरावद, के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन दिया गया उक्त ज्ञापन में संघ ने मुख्यमंत्री, से अनुरोध किया हे के प्रदेश के शिक्षा विभाग के द्वारा हमारे शिक्षक, ऐप के माध्यम से इ अटेंडेंस योजना प्रारंभ की जा रही है, जबकि पूरे प्रदेश मे शिक्षक सरकार की मनसा अनुसार अपना कार्य पुरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं। शासकीय स्कूलों में बोर्ड की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम जिसका उदाहरण है। उक्त योजना मात्र शिक्षकों पर लागू करने से समाज में इसका यह संदेश जाता हे के शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है इसलिए उनकी ऐसी हाजिरी लगाई जा रही है। मात्र शिक्षकों पर इस योजना को लागू करना गुरु पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। ई अटेंडेंस, को राज्य के सभी शासकीय विभागों के कर्मचारियों पर लागू की जाए एवं तब तक शिक्षकों के लिए इसे स्थगित किया जाए।