खरगोन। जिले की कसरावद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 10,200 रुपये की जप्त की गई और 500 लीटर महुआ लहान कीमत 50,000 रुपये का नष्ट किया गया।
आरोपियों के नाम
1. रवि पिता रूखडिया मेढा
2. भूपेंद्र पिता गुलाब सिंह राठौर
3. करण पिता हरि सिंह मेढा
4. जयपाल सिंह पिता गजानंद
5. अनिल पिता नरसिंग रावत
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई और महुआ लहान को नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी मंडलेश्वर एसडीओपी मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।