छतरपुर। उप्र के इटावा में विगत 21 जून को कथा वाचक मुकुट मणि यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर छतरपुर में भी ओबीसी महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि अपर कलेक्टर मिलंद नागदेव को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से इटावा घटना कांड में दोषी जनों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की।
छतरपुर में धरना प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा ने केंद्र एवं उप्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किए जाने की मांग की है इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे देखिए इस दौरान क्या कहा ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि ने मीडिया से चर्चा के दौरान।