छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के बमनौरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामटोरिया के गुंजोरा हार में सुबह से एक जंगली भालू देखा गया था। लेकिन विभाग की लापरवाही से एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
आप को बता दे ग्राम रामटोरिया गुंजोरा के स्थानीय लोगों ने वन विभाग के वन मंडलाधिकारी छतरपुर से लेकर एसडीओ एवं रेंजर रेंज बड़ामलहरा को अवगत कराया गया लेकिन सुबह से लेकर शाम 4 से 5 बजे तक कोई वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा इस लापरवाही से गुंजोरा निवासी कन्हैया आदिवासी अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय भालू ने अचानक से हमला कर दिया जिससे अधेड़ आदिवासी की हालत गंभीर हो गई है।
ग्रामीणों ने घायल कन्हैया आदिवासी को अपने निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा भेजा गया जहां डॉक्टर आनंद यादव ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल टीकमगढ़ रैफर कर दिया गया। डॉक्टर आनंद यादव ने बताया है कि घायल कन्हैया आदिवासी की हालत बड़ी नाजुक है उसका जो चेहरा है वह पूरा छितविचित कर दिया है साथ ही सिर में गंभीर चोटें आई है। आपको बता दे यह भालुओं की प्रजाति लगातार विलुप्त होती जा रही है लेकिन विभाग बड़ी लापरवाही के था है।
जबकि वन विभाग के प्रावधान है अगर वन्य प्राणी अगर किसी व्यक्ति को घायल कर दे तो तत्काल वन विभाग के द्वारा उसका उपचार कराया जाता है लेकिन इस आदिवासी की विभाग द्वारा अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष घुवारा लखन फौजदार ने बताया है यह कन्हैया आदिवासी निवासी गुंजोरा रामटोरिया का है यह घायल बहुत ही गरीब है उसके पास कपड़े भी नहीं थे मिलकर जुलकर समाजसेवियों ने घायल कन्हैया को जिला अस्पताल भिजवाया है लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।