BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 1:58 pm
KHABAR : एमपी हाईकोर्ट को जल्द मिल सकते हैं नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास न्यायिक और वकील कोटे से भेजे गए 13 नाम, जानिए कौन बनेगा जज, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में लंबे समय से खाली चल रहे न्यायाधीशों के पद जल्द ही भरे जा सकते हैं। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को 13 नामों की सूची भेजी है, जिसमें वकील और न्यायिक कोटे के नामों की सिफारिश की गई है। वर्तमान में हाईकोर्ट में 53 पद स्वीकृत हैं। 30 जून को जस्टिस संजय द्विवेदी के रिटायरमेंट के बाद अब हाईकोर्ट में 33 न्यायाधीश कार्यरत हैं। आने वाले महीनों में भी कुछ और जज रिटायर होने वाले हैं, जिससे यह संख्या और कम हो सकती है।


अगले कुछ महीनों में तीन और जज होंगे रिटायर
जानकारी के अनुसार, अगस्त में जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल और जस्टिस पीएन सिंह सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, दिसंबर में जस्टिस अचल कुमार पालीवाल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।


13 नामों की सिफारिश भेजी गई
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नए जज मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास प्रदेश से 13 नामों की सिफारिश भेजी गई है। इनमें वकील कोटे से 8 और न्यायिक सेवा से 5 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अब इन नामों पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लेना है।

वकील कोटे से भेजे गए नाम
मणिकांत शर्मा
पुष्पेंद्र यादव
जयकुमार पिल्लई
निधि पाटनकर
अजय निरंकारी
अमित लोहाटी
आनंद सिंह
हिमांशु जोशी

न्यायिक सेवा कोटे से भेजे गए नाम
राजेश कुमार गुप्ता
आलोक अवस्थी
रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन
बी.पी. शर्मा
प्रदीप मित्तल

न्यायिक प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद
हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। फिलहाल, हाईकोर्ट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जल्द नियुक्तियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE