BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 3:31 pm
KHABAR : स्व. विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम, हजारों लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, युवाओं ने किया रक्तदान, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वर दास रोहाणी के जन्मदिन के अवसर पर जबलपुर में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो वही कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने स्वर्गीय विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम शहर में आयोजित किए।


रांझी सरस्वती स्कूल में विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, इसके साथ ही रक्तदान में भी युवाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कैंट विधानसभा से विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि दादा का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में हमेशा से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वर दास रोहाणी ने कैंट विधानसभा में रहने वाले हजारों लोगों के लिए सेवा की यह परंपरा 30 साल पहले शुरू की थी, जो कि आज भी जारी है। विधायक ने कहा कि यह पूरा सप्ताह स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर और रक्तदान के साथ दादा को याद करते हुए मनाया जा रहा है।


स्वर्गीय विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के जन्मदिन के अवसर पर कैंट विधानसभा में रहने वाले हजारों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, इसके साथ सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान भी किया। बाद में यह रक्त जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जाएगा। कैंट विधानसभा अध्यक्ष अशोक रोहाणी ने बताया कि विधायक और फिर विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए स्वर्गीय ईश्वर दास रोहाणी ने कैंट विधानसभा की जनता के लिए सेवा की यह परंपरा आज से 30 साल पहले शुरू की थी। विधायक ने कहा कि इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में न सिर्फ डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की जांच की गई है बल्कि निशुल्क दवाइयां भी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE