BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 3:51 pm
KHABAR : मोहर्रम को लेकर पिपलिया मंडी में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द और सुरक्षा को लेकर हुए अहम निर्णय, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी (मंदसौर)। मुस्लिम समाज के पवित्र पर्व मोहर्रम को लेकर मंगलवार को पिपलियामंडी पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद के अधिकारी और मुस्लिम समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मल्हारगढ़ रविन्द्र परमार ने की। इस अवसर पर एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, नगर परिषद सीएमओ प्रवीण सेन, चौकी प्रभारी धर्मेश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में ताजिया जुलूस के मार्ग, समय, सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा और यातायात नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम परमार ने कहा कि पर्व के सफल आयोजन हेतु प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा, लेकिन कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। एसडीओपी सोलंकी ने बताया कि जुलूस मार्ग पर पुलिस बल, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जाएगी।

चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि समाजजनों से संवाद कर जुलूस मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा और जरूरत अनुसार यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा। सीएमओ सेन ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि मोहर्रम श्रद्धा और शौर्य का पर्व है, जिसे सदियों से शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है। बैठक में मौलाना, समाजसेवी, पार्षदगण, पत्रकार और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह बैठक आपसी संवाद और सहयोग का सकारात्मक उदाहरण बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE