BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 4:00 pm
KHABAR : नगर निगम ने किया डॉक्टर्स और सीए का सम्मान, डॉक्टर्स और सीए डे पर हुआ आयोजन, महापौर बोले- डॉक्टर्स जीवन के रक्षक, सीए आर्थिक संरक्षक, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नगर निगम ने सोमवार को डॉक्टर्स डे और सीए डे पर सम्मान समारोह आयोजित किया। नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल सभागार में ये आयोजन हुआ, इसमें डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। उनके सामाजिक और पेशेवर योगदान के लिए उन्हें मोमेंटो, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में ये आयोजन हुआ।


इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्ग‌ ने कहा कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के रक्षक हैं और सीए हमारे आर्थिक संरक्षक है। दोनों ही समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि नगर निगम हर वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे और सीए डे को संयुक्त रूप से मनाता आया हैं और यह क्रम जारी रहेगा, ताकि समाज में इन दो प्रमुख पेशों के योगदान को समर्पित भाव से पहचाना जा सके। अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि डॉक्टर्स और सीए दोनों ही ऐसे पेशेवर हैं जो समाज की भलाई के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा करते हैं।


स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था दोनों की चिंता करने वाले एक ही दिन सम्मानित हो, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास है कि प्रोफेशनल्स केवल अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि वे समाज और राजनीति से भी जुड़ें। महापौर ने बीते 2 वर्षों के दौरान नगर निगम की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के साथ मिलकर इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाया गया और आज देश की तमाम बड़ी कंपनियां इंदौर का रुख कर रही हैं।


तीन सालों से किया जा रहा है सम्मान
इधर, मीडिया से चर्चा में महापौर पुष्यमित्र भार्ग‌व ने कहा कि डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कमाल ने भी कहा था कि हमारे जो सीए है वह हमारे देश के अकाउंट्स और देश के अच्छे काम का भी बैलेंस रखते है। वहीं जो डॉक्टर्स है जिनको हमने कोरोना काल में भी देखा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा करने का काम किया। यह जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि उनके अच्छे काम का सम्मान करें। इसलिए पिछले तीन सालों से नगर निगम चुनिंदा डॉक्टर्स और सीए का सम्मान शुरू किया। यह एक प्रयास है प्रोफेशनल्स को इंदौर शहर के काम से जोड़ने को। यह एक प्रयास है प्रोफेशनल्स को सामाजिक और राजनैतिक सरोकार से जोड़ने का और अपने शहर में हो रहे कामों की जानकारी देने का।


इतने अच्छे बनो कि लोग तुम्हें नजर अंदाज न करें
मुख्य अतिथि डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हम जीवन के उन विषयों के साथ बड़े हुए हैं, जिनमें सार छिपा होता है। आज इस सभागार में दोनों स्वास्थ्य और समृद्धि के रक्षक मौजूद हैं। आप सभी सुपर ह्यूमन बीइंग्स हैं। उन्होंने डॉक्टर और सीए की तुलना समाज के नैतिक स्तंभों से की और कहा कि इनकी जिम्मेदारियां सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक भी हैं। डॉ. बिंद्रा ने कहा इतने अच्छे बनो कि लोग तुम्हें नजरअंदाज न कर सकें और इतने नैतिक बनो कि कोई तुम्हारा विकल्प न बन सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE