नीमच। शहर के लोकल यूथ सर्वेयरों ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री, और राजस्व मंत्री को एक पत्र लिखकर नियमित रोजगार और सम्मानजनक मासिक मानदेय की मांग की है। इन युवाओं ने जुलाई 2024 से डिजिटल क्रॉप सर्वे फसल गिरदावरी और फार्मर आईडी जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है, लेकिन उन्हें अब तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ है, और उनके रोजगार की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।सर्वेयरों ने बताया कि उन्हें 8 रूपए प्रति खसरा के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जो उनके परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने अपनी मांगों में नवीन भर्तियों पर रोक, ग्राम रोज़गार सहायक की तर्ज़ पर ष्राजस्व सहायकष् का दर्जा, पहचान पत्र जारी करने, और उनकी आईडी में श्परिमार्जनश्, श्सीमांकन जैसे विकल्प जोड़ने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने ष्फार्मर सहायक (एमपी) ऐपष् में आधार आधारित ओटीपी और फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण को शामिल करने की भी मांग की है, ताकि किसानों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।