नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जहर की शीशी लेकर यहां पहुंची। महिला ने रास्ते की समस्या से परेशान होकर धरना दिया। उसका कहना था कि वह दो साल से न्याय की गुहार लगा रही है, फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। महिला अन्नु कुंवर पति गोवर्धन सिंह का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसके आवागमन के रास्ते को बंद कर दिया गया है और पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद न तो कोई सुनवाई हुई और न ही कोई समाधान निकाला गया। महिला ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।
जनसुनवाई स्थल पर अन्नुकंवर ने धरने पर बैठते हुए कहा, "मैं बहुत परेशान हो गई हूं। अगर अब भी मेरी बात नहीं सुनी गई तो मैं यहीं पर जहर पीकर आत्महत्या कर लूंगी।"मामले की जानकारी मिलते ही नीमच एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिला को समझाइश दी।अधिकारियों ने उसे आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीएम संजीव साहू ने कहा कि, "दोनों पक्षों की शिकायतें हमारे पास पहुंची हैं। जांच में पाया गया कि दोनों पक्षों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया है। उचित कार्रवाई की।