शिवपुरी। शहर के कमलागंज घोसीपुरा में रहने वाले इमरान खान की पत्नी अपने तीन बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर फरार हो गई जिसकी शिकायत पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आकर कलेक्टर से की।
जानकारी के अनुसार कमला गंज के रहने वाले इमरान खान ने बताया कि उसकी पत्नी चांदनी खान 12 जून 2025 को 2 बजे घर से किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई. उसके साथ घर गृहस्थी का सामान बर्तन रसोई का गैस चूल्हा मंगलसूत्र सहित 30 हजार नगदी भी लेकर गई है. पत्नी के चले जाने की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक पत्नी को नहीं खोजा गया हैं। आज पीड़ित ने कलेक्टर से जनसुनवाई में पत्नी को खोजने की मांग की हैं।