BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 5:24 pm
KHABAR : रतलाम कलेक्टर से मिलने के लिए बच्चों का धरना, एक घंटे तक जमीन पर बैठे रहे, नहीं आए तो कलेक्टर साहब बाहर आओ नारे लगाए, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के शिवपुर गांव के वार्ड-16 के रहवासी मंगलवार को अपने बच्चों को साथ लेकर सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बारिश में कीचड़ भरी सड़क से परेशान ग्रामीणों का आरोप था कि बच्चों को स्कूल तक जाने में दिक्कत हो रही है, यहां तक कि स्कूल वाले उन्हें आने भी नहीं दे रहे।


ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कलेक्टर से मिलने की जिद की। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक भूखे-प्यासे जमीन पर धरने पर बैठे रहे। कलेक्टर राजेश बाथम जनसुनवाई में मौजूद थे, लेकिन ग्रामीणों से नहीं मिले। इससे नाराज होकर बच्चों ने कलेक्टर साहब बाहर आओ के नारे लगाए।


बाद में कुछ बच्चे और उनके अभिभावक कलेक्टर चौंबर तक जा पहुंचे, लेकिन वहां सुरक्षा बल और स्टाफ ने रोक दिया। काफी देर बाद तीन-चार बच्चों और कुछ ग्रामीणों को चौंबर में बुलाया गया।


इस दौरान तहसीलदार पिंकी साठे और जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया और गांव चलने की बात कही, लेकिन ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पर अड़े रहे। जब मीडिया ने कलेक्टर से संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के जरिए जवाब भिजवाया।


सीईओ ने बताया कि वार्ड-16 की सड़क मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास संगठन की ष्मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना में पहले से शामिल है। यहां 3 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनेगी। शासन से बजट आते ही काम शुरू होगा, फिलहाल मुर्रम डलवाने का कार्य किया जा रहा है।


बच्चों ने कहा, हमें सिर्फ कलेक्टर से ही मिलना है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अन्य जगह सीसी रोड बन चुकी है, लेकिन उनके मोहल्ले को नजरअंदाज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 2021 से लेकर अब तक कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अंतः चौंबर में मुलाकात के बाद सभी ग्रामीण लौट गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE