जावी। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जावी परिसर में भारतीय स्टेट बैंक के 70 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावी व एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शाउमावि जावी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। पौधारोपण में भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावी के शाखा प्रबंधक नरेंद्रसिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सिर्फ पौधारोपण करने से ही हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नही होती है बल्कि उसका संरक्षण व सुरक्षा भी महत्त्वपूर्ण है। वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए हम सभी को प्रति वर्ष पौधारोपण करना चाहिये और पौधों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करना चाहिये। पौधारोपण में विद्यालय प्राचार्य मुकेश कुमार जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये शिक्षा विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रकल्प एक पौधा माँ के नाम अभियान में विद्यालय परिवार पूरे मन से पौधारोपण में अपनी भूमिका निभा रहा है। आज विद्यालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक जावी के माध्यम से पौधारोपण हुआ है विद्यालय परिवार और छात्र, छात्राएं पौधों के संरक्षण एवं सुरक्षा का संकल्प लेते है ओर पौधारोपण की इस श्रृंखला में विद्यालय पर जहां भी रिक्त स्थान है वहां पर पौधारोपण कर परिसर को हरा भरा करने का प्रयास करेंगे। भारतीय स्टेट बैंक के 70 वे स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में 30 छायादार, फूलदार, फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण में विद्यालय परिवार से जे.के. यादव, सुश्री हेमलता यादव, श्रीमती ऋतु ठाकुर, श्रीमती रीता कांठे, बहादुरसिंह चंद्रावत, ए.के. डुंगरवाल, ए.के. सूर्यवंशी, पुष्करदास, श्रीमती रेखा पंवार, विष्णु पंवार मोदी, भरतलाल शर्मा, के.सी. कुमावत, बी.आर. धनगर, राजेश शर्मा, महेश सालवी, कार्यालय सहायक अरुण शर्मा, रुस्तम शाह सहित छात्र, छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।