चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से शहर के कुंभानगर स्थित राउप्रावि में आयोजित एक माह का प्रयास विकास कौशल केंद्र का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आलोक रंजन थे। संचालन सह कोषाध्यक्ष सीमा मेहता ने किया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने स्मृति चिन्ह, सचिव सुरभि बलदवा ने उपरना और अध्यक्ष राधाकृष्ण गदिया ने मेवाड़ी पाग पहनाकर कलेक्टर का अभिनंदन किया। कलेक्टर रंजन ने केंद्र में चल रहे सभी प्रशिक्षणों का अवलोकन कर कहा कि मेहंदी, सिलाई, पार्लर और पैकिंग जैसे कौशल हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे दीप प्रज्वलित होकर रोशनी फैलाता है, वैसे ही आपके गुरु आपके जीवन में नई रोशनी भर रहे हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सिलाई के लिए दीपशिखा राठौर, पार्लर के लिए काजल टहलियानी, शादी पैकिंग और गहने बनाने के लिए सुनीता शर्मा और मेहंदी के लिए पूजा भट्ट को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष आस्था जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने अपने कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सिलाई प्रथम रश्मि मुरोठिया, द्वितीय अंगूरी डांगी और तृतीय हर्षिता आगल, ब्यूटीशियन प्रथम राखी गुप्ता, द्वितीय एंजेल सोनी, तृतीय सीमा गुर्जर, मेहंदी प्रथम वर्तिका छीपा, द्वितीय शीतल मेनारिया, तृतीय रितिका धाकड़ के अलावा शादी पैकिंग एवं गहने बनाना में प्रथम चरणजीत कौर, द्वितीय अंतिमा भाट, तृतीय प्राची कुमावत रही। लघु उद्योग भारती इकाई के सचिव राकेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष लोकेश सोमानी और आजोलिया इकाई के सचिव हंसराज पोखरना भी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने इस इकाई के प्रयास केंद्र को सुचारु रूप से चलाने का श्रेय उपाध्यक्ष पूर्णिमा पूंगलिया, सहसचिव दिव्या धूत, सलाहकार अंकुर गोयल, अनीता टाक, विपणन प्रमुख सुनीता शर्मा, डिजिटल हेड श्वेता तोषनीवाल, एकता लड्ढा, कृष्णा शर्मा, शिखा अजमेरा, टीना नीरज शर्मा, प्राची पूंगलिया, दीपशिखा राठौर सहित अन्य सभी सदस्यों को दिया। अध्यक्ष शर्मा ने आयोजन स्थल राउप्रावि कुंभानगर के प्रधानाध्यापक गोपाल जेतलिया का विद्यालय उपलब्ध कराने व विद्या तिवारी, वर्षा बैरवा एवं भावना शाक्य का शिविर में सहयोग पर आभार जताया।