BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 8:06 pm
KHABAR : जनजातीय विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, बार-बार नहीं कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन, शासन ने जारी किये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार कक्षा 9 वी से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्हें केन्द्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (वार्षिक पारिवारिक आय सीमा रूपये 2.50 लाख से कम) का लाभ प्राप्त होता है, उन्हें वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों द्वारा एक बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर लिए जाने के बाद भविष्य में भी आगामी कक्षाओं में इसी नंबर के आधार पर छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभप्राप्त हो सकेगा, जिसके लिये पृथक से पुनः वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता होगी।

जिला संयोजक राकेश कुमार राठौरने बताया, कि कक्षा 9 वी से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने की प्रकिया दो चरणो में होगी। प्रथम चरण में विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट से अथवा मोबाइल पर एनएसपी ओटीआर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसमें आवश्यक जानकारी दी कर रेफरेंस नंबर प्राप्त करना होगा। द्वितीय चरण में एनएसपी ओटीआर एप एवं आधार फेस आरडी सर्विस एप डाउनलोड कर रेफरेंस नंबर के माध्यम से ओटीआर की प्रकिया कर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा। एम.पी.टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन करते समय विद्यार्थी को ओटीआर नंबर देना अनिवार्य होगा। राठौर ने कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत जिले के सभी जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों से नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE