BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 8:13 pm
KHABAR : कलेक्टर, एडीएम एवं सीईओ ने की जनसुनवाई, अलग-अलग 84 मामलों में सुनवाई कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 84 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदसौर जिले के नापाखेड़ा निवासी आवेदक विष्‍णु बाई ने पट्टे की जमीन पर कब्‍जा रोकने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मल्‍हारगढ़ को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के आक्‍यापालरा के कैलाश मोगिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ मल्‍हारगढ़ को निर्देश दिए जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के थड़ोद निवासी पेपाबाई ने भूमि पर कब्‍जे के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मल्‍हारगढ़ को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के गलियारा निवासी पार्वतीबाई ने आर्थिक सहायता राशी के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर जनपद पंचायत सीतामऊ को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के कुंडला निवासी आवेदक जोरावरसिंह ने कृषि भूमि के सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को निर्देश दिए जांच कर कार्यवाही करे। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान न्‍यायालय आदेश का पालन करवाने, जमीन का हक दिलवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, आवास योजना का लाभ प्राप्‍त करने, समग्र आईडी पर राशन प्राप्‍त करने, हेंडपम्‍प के संबंध में, वेतन राशि स्विकृत कराने व शासकीय भूमि का रास्‍ता खुलवाने इत्यादि तरह-तरह के आवेदन आये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE