नीमच। 1 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 16 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की 31 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण कर उन्हें बंद किया गया।
एसपी जायसवाल ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई और सामाजिक सुरक्षा जैसी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्य हो। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, सीएसपी किरण चौहान, एसडीओपी मनासा शबे़रा अंसारी, एसडीओपी जावद निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।