खरगोन। जिले के कसरावद में जय स्तंभ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी और समर्थन का इजहार किया बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल निर्विरोध मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव खंडेलवाल के प्रस्तावक बने।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री वीरेंद्र खटीक के बगल में बैठे हेमंत खंडेलवाल को इशारा किया। इसके बाद सीएम मोहन यादव उनका हाथ पकड़कर मंच पर लेकर पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल कराया।