BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 11:00 am
KHABAR : आईएमए व एनएसएसजी ने मनाया डाक्टर्स डे, पौधे रोप लिया सुरक्षा का संकल्प, नपाध्यक्ष चौपड़ा- मानवता की सेवा में चिकित्सकों का योगदान अमूल्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) एवं भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कुल 51 फलदार व छायादार पौधे नीमच सिटी रोड स्थित राठौर पार्क में रोपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, आईएमए अध्यक्ष डॉ सुजाता गुप्ता, सचिव डॉ मनीषा चमड़िया, कोषाध्यक्ष डॉ निधि प्रधान व एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल के करकमलों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने खुले दिल से चिकित्सको की सराहना करते हुवे कहा कि चिकित्सक न केवल जीवन रक्षक हैं बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने कठिनतम समय में भी मानवता की सेवा करके जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह सदैव सराहनीय रहेगा।
श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि चिकित्सक जिस समर्पण से जीवन बचाते हैं, उसी भावना से आज पर्यावरण को भी संरक्षित कर रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल उपहार है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ सुजाता गुप्ता ने कहा कि आज डॉक्टर्स डे के इस पावन अवसर पर हम सभी एकत्रित हुए हैं एक ऐसे कार्य के लिए जो न केवल वर्तमान की आवश्यकता है, बल्कि भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है एक पेड़ मां के नाम।
एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का दिन है। डॉक्टर्स डे, यानी समर्पण, सेवा और संवेदना के प्रतीकों को नमन करने का अवसर। और इसी अवसर को हमने पर्यावरण सेवा और मातृ-सम्मान से जोड़ते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाया है।
खण्डेलवाल ने सभी डॉक्टर दंपतियों द्वारा जोड़े से पौधे लगाए जाने की पहल को अनूठा और प्रेरक बताया।
आईएमए सचिव डॉ मनीषा चमड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज एक पेड़ मां के नाम के माध्यम से हम समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि स्वास्थ्य सिर्फ दवाइयों से नहीं, प्रकृति से भी जुड़ा है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और डॉक्टर्स को उनके सेवा भाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन में आईएमए से डॉ संजय गुप्ता, मनीष चमड़िया, समीर मोदी, दीपक सिंहल, विपुल गर्ग, पियूष प्रधान, आदित्य भण्डारी, रंजना सिंहल, श्वेता गर्ग, एलिना भण्डारी व एनएसएसजी से अनिल सराफ, सुनील बंसल, डॉ ललित जैन, राकेश खण्डेलवाल, सांवरमल जैन, आशा सांभर, राधिका मिश्रा, अर्पिता मित्तल आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडमिन विवेक खण्डेलवाल व आभार आईएमए कोषाध्यक्ष डॉ निधि प्रधान ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE