अशोकनगर। जिला अंतर्गत आने वाले पिपरई से ग्राम गारेंठी को जोड़ने बाली सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से डाली गई थी। जो कि लगभग एक बर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया। जिसकी दूरी मात्र आठ किलोमीटर हे जिसमें चार पुलिया ठेकेदार की मनमानी के चलते पूर्ण नहीं की गई थी। जिसकी ग्रामीणों ने पांच बार सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत की थी।पर वहां से भी उनके हाथ निराशा ही लगी।
ग्राम गरेठी के राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस सड़क के बीच चार पुलिए हे बह भी छत्तीग्रस्त हे जो बारिश के पहले से ही जर्जर हालत में थी। ठेकेदार से कई बार उनको ठीक करवाने का कहा पर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।जिसकी मेरे द्वारा सीएम हेल्प लाइन पर पांच बार शिकायत की गई थी।ओर अब फिर छठवीं बार 29 जून को एकबार फिर सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई हे।
अजब मध्यप्रदेश की गजब कहानी शिकायत कर्ता ने पांच बार सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। वह पांचों शिकायतें बिना समस्या हल करे बिना ही शिकायत कर्ता को सूचना दिए बंद कर दी गई। जबकि मैने पूर्ण मार्ग,पुल पुलियों के संधारण कार्य जैसे मार्ग गड्ढे होना,साइन बोर्ड खराब होना इसी पांच शिकायतें सीएम हेल्प लाइन पर दर्ज कराई थी।
सड़क बनाते समय ठेकदार ने गुणवत्ता का नहीं रखा ध्यान जो बारिश के समय इन पुलियों पर कार्य नहीं किया जाता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।