BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 11:19 am
BIG NEWS : एमपी में देर रात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, संजीव झा बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पीडब्ल्यूडी के पी.एस. की मिली जिम्मेदारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सुखबीर सिंह की जगह संजीव झा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सुखबीर सिंह को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रघुराज एम आर को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से हटाकर श्रम विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अनिल सुचारी को सागर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।


इसके अलावा कई प्रशासनिक बदलाव भी किए गए हैं। उमाकांत उमराव को पीएस खनिज साधन और पशुपालन विभाग से मुक्त कर श्रम विभाग का कार्य सौंपा गया है। अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के पद से हटाकर आयुक्त सागर संभाग बनाया गया है।


मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के साथ-साथ सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग और अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE