BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 12:13 pm
KHABAR : राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा के सम्मान में हुआ समारोह का आयोजन, स्टॉफ ने नम आंखों से बिदाई, परेड में शामिल हुई पुलिस की आठ टुकड़िया, पढ़े खबर

Share On:-

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में मंगलवार को महानिदेशक पुलिस (DGP) डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके परिजन व प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में पुलिस की आठ टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु आरपीएस ओमप्रकाश गोदारा ने किया। परेड निरीक्षण के बाद सेंट्रल बैंड की धुन पर टुकड़ियों ने डॉ. मेहरड़ा को सलामी दी।

अपने भावुक उद्बोधन में डॉ. मेहरड़ा ने कहा, “वर्दी ने हमें आमजन की सेवा का सुनहरा अवसर दिया।” उन्होंने 35 वर्षों की सेवा को आत्म-संतोषजनक बताते हुए पुलिसकर्मियों को नेतृत्व, तकनीकी दक्षता और सेवा मूल्यों के प्रति समर्पण की सीख दी। उन्होंने कहा कि हर आईपीएस अधिकारी का सपना होता है कि वह DGP पद तक पहुँचे, और उन्हें यह अवसर देने के लिए वे सरकार व साथियों के आभारी हैं।

इस गरिमामय समारोह में DGP अनिल पालीवाल, अशोक राठौड़, मालिनी अग्रवाल, दिनेश एमएन, बीजू जॉर्ज जोसेफ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE