BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 12:59 pm
BIG NEWS : वीडी शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को सौंपा पार्टी का ध्वजरू कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, शिवराज सिंह ने वीडी शर्मा और उनकी टीम को दिया धन्यवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया हैं। हेमंत खंडेलवाल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। वीडी शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को पार्टी का ध्वज सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में किसी व्यवहार से चोट पहुंची हुई है तो उसके लिए माफी मांगता हूं।


बुधवार को हेमंत खंडेलवाल ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ मिलकर इतिहास बनाया है। 41 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। बूथ-बूथ पर समर्पण के साथ मप्र बनाने का काम किया है। मेरे 5 साल 4 महीने के कार्यकाल में किसी व्यवहार से किसी को चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा प्रार्थना करता हूं।


वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडी शर्मा और उनकी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने अनेकों सफलताएं अर्जित कीं है, उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पहले जो काम हेमंत जी को दिया, उन्होंने सहजता के साथ काम पूरे किए।


शिवराज सिंह ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल आदर्श विधायक हैं। स्कूलों में सुधार का सुझाव हेमंत ने दिया था। इनके सजेशन पर ही सीएम राइज स्कूल की योजना बनाई गई थी। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कविता सुनाते हुए कहा ‘मुखिया मुख सो चाहिए खान पान को एक, श्री कृष्ण कह गए हैं। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए, यह सब परीक्षा बनने के बाद होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE