मंदसौर। डीपीओ बीएल बिश्नोई द्वारा बताया गया कि, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से अनुयोग हॉस्पिटल मंदसौर में जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सभी बच्चों की सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गई। बच्चों को सुपोषण किट भी अनुयोग हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क प्रदाय किया गया।
कलेक्टर अदिती गर्ग ने बच्चों से भेंट कर उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा की जानकारी ली। पीएम केयर्स योजना योजना उन बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावक को खो दिया है। इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों की व्यापक देखभाल करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।