BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 2:45 pm
KHABAR : खराब सड़कें-पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम, राजपुर में नल से जल योजना से बिगड़े हालात, सड़क पर बैठे 2 वार्ड के पार्षद, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में वार्ड 09 और 10 के निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद नानेश चौधरी और वार्ड 10 की पार्षद उषा चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया।


नल से जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है। क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति छह दिन में एक बार की जा रही है। इससे निवासी परेशान हैं।


बालमुकुंद विहार कॉलोनी के सामने जल जमाव की समस्या बनी हुई है। नाली अवरुद्ध होने से जल निकासी प्रणाली की मरम्मत आवश्यक है। पिछले छह दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।


मोर्गुन गांव मार्ग पर ओम राठौड़ की दुकान के सामने मुख्य सड़क पर असुरक्षित स्थिति में स्थापित ट्रांसफार्मर दुर्घटना का कारण बन सकता है। पार्षदों ने इन समस्याओं से नगर परिषद अध्यक्ष शिखा अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


इसको के चलते चक्काजाम कर नगर परिषद के खिलाफ हाई हाई के नारे लगाएं गए। साथ ही यादव कंस्ट्रक्शन के डंफर द्वारा दिनभर गिट्टी इसी रोड़ से निकाली जाती है। जिससे हादसे होते रहते हैं। गिट्टी डंफर भी बंद करने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE