शाजापुर। जिले के शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र में लगातार दलित उत्पीड़न की घटनाएं दिनोदिन बढ़ती जा रही है मोहन यादव पुलिस पूरी तरह तानाशाह सरकार बन चुकी है जिसमे दलित आदिवासी समुदाय पर अत्याचार रोकने के लिए आजाद समाज पार्टी को मैदान में उतरना पड़ा जहा एएसपी कार्यकर्ताओ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, शुजालापुर मंडी थाना प्रभारी मुर्दाबाद के नारे के साथ मंडी थाने पहुंचे जहां पर थाने का घेराव किया गया कार्यकर्ता जब थाने के अंदर जाना जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें बेरिकेटिंग कर रोक दिया,, ये था मामला थाना क्षेत्र के अरविंद मालवीय को जमीन विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट हुई थी एवं उनके साथ ही विगत दिनों उन पर मामला दर्ज किया गया था जब वो थाने पर पहुंचे थे तो थाना प्रभारी के द्वारा उनका मामला दर्ज नहीं किया गया था मामले मै आज आजाद समाज पार्टी ने नारेबाजी कर का घेराव किया इस दौरान पुलिस एवं कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए धक्का मुक्की हुई मामले मै शुजालपुर एसडीओपी निमेश देशमुख का कहना है कि मामले में जांच जारी है 10 दिवस का समय दिया है जिसमे जांच कर कारवाही की जाएगी।