BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 3:44 pm
KHABAR : महिलाओं और बालिकाओं के लिए पुलिस, सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती परीक्षा तैयारी के लिए निःशुल्‍क प्रशिक्षण, जुलाई माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्‍त तत्‍वाधान में बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना, सशक्त वाहिनी कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए 10 जुलाई 2025 से जिला पुलिस लाईन, कनावटी रोड़, नीमच में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बालिकाओं को पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिये प्रति दिन दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक विषय ज्ञान एवं सायं 4 से 6 बजे तक शारीरिक दक्षता संवर्धन (दौड, कूद एवं गोलाफेंक) की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जावेगी।

पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में कक्षा 10वी, कक्षा 12वी उत्तीर्ण, स्नातक उत्‍तीर्ण, बालिकाएं एवं महिलायें सम्मिलित हो सकती है। इस भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक सुभाष गवई मो.न. 9977088803, सुबेदार सुरेश सिंह सिसोदिया के मो.न. 8817509039 एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग वसीम सिद्दीकी के मो.न. 6267747140 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

निःशुल्क पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल की भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाली इच्छुक बालिकाएं एवं महिलायें, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकासकार्यालय, कलेक्टोरेट, कक्ष क्रं. 51 नीमच से आवेदन प्राप्त कर अपना पंजीयन करवा सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE