कंजार्डा। चौकड़ी मार्ग पर बरसात के कारण जगह जगह गड्ढे हो गए जिनके कारण आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शमशान घाट से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल के यहां मार्ग में बने नाले का कार्य सही ढंग से नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर बह रहा है सड़क पर इतना पानी हो गया कि आस पास के घरों में पानी घुस गया रोड पर वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर से रोजाना हायर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, ब्राइट फ्यूचर स्कूल अन्य शासकीय अशासकीय विद्यालयों के स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। इसी मार्ग को हालत काफी खराब हो रहे है। इस मार्ग के एक साइड में पानी निकासी के लिए लाखों रुपए खर्च कर नाले का निर्माण करवाया किंतु पानी की आवक को देख इस नाले के निर्माण नहीं करवाया जिसके कारण नाले के संपूर्ण पानी सड़क पर भरा है। पानी के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। इस संबंध में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करवाया किंतु उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। जिला कलेक्टर विभाग इस ओर ध्यान दें।