गुना। जिला कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे। बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल भी और कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचकर डीजीपी के नाम गुना एसपी को ज्ञापन दिया गया। अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।
कांग्रेस ने जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर को निराधार और झूठा बताया है। जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने स्पष्ट किया कि अगर भाजपा एफआईआर दर्ज करने के बहाने कांग्रेस को डराना चाहती है तो वह एक भी कार्यकर्ता को भी न डरा सकती है और न झुका सकती है। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसे आजादी से पहले अंग्रेज नहीं डरा सके। जो लोग डराने का काम कर रहे हैं उन्होंने पहले भी अंग्रेजों से माफी मांगी, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता निडर है वह न डरेगा न ही झुकेगा।