खरगोन। जिले के कसरावद के गवला रोड स्थित वेयरहाउस में यूरिया खाद को लेकर किसानों का हंगामा देखने को मिला। किसानों ने आरोप लगाया कि एक आधार कार्ड पर केवल दो बोरी यूरिया दी जा रही है, जिससे अधिक रकबे वाले किसानों को परेशानी हो रही है। कई किसान तो 20 से 30 किलोमीटर महेश्वर तहसील के कई किसान खाद लेने के लिए कसरावद वेयरहाउस पहुंचे थे, जिससे खाद की कमी की समस्या साफ नजर आ रही है। एक आधार कार्ड पर अधिक बोरी यूरिया दी जाए किसान चाहते हैं कि उन्हें एक आधार कार्ड पर अधिक बोरी यूरिया मिले, जिससे उनकी जरूरतें पूरी हो सकें। ज्यादा जमीन वाले किसानों को भी पर्याप्त खाद मिले किसान मांग कर रहे हैं कि ज्यादा जमीन वाले किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मिलना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी किसानों को मिल जाएगा। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है।