BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 5:35 pm
REPORT : ग्राम पंचायत सुराखेड़ी के सचिव को भारी पड़ी लापरवाही एवं वित्‍तीय अनियमितता, जिला पंचायत सीईओ ने तत्‍काल प्रभाव से किया निलंबित, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने ग्राम पंचायत सुराखेडी के सचिव राजू सुर्यवंशी को लापरवाही एवं वित्‍तीय अनियमितता की वजह से तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया है। ग्राम पंचायत सुराखेडी के सचिव राजू सुर्यवंशी द्वारा निस्‍तार तालाब निर्माण सुराखेडी एवं पाउड पोड निर्माण विशन्‍या रोड के पास कार्य पर बिना मूल्‍यांकन के आधार पर व्‍यय राशि आहरित की गई जो कि नियम विरूद्ध होकर कार्य पर किया गया व्‍यय वित्‍तीय अनियमितता की श्रेणी में होना पाया गया। 
ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं की बैठक भी आयोजित नहीं की गई। मध्‍यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम अंतर्गत काम-काज के संचालन की महत्‍वपूर्ण प्रक्रिया धारा 44 के प्रावधान का पालन नहीं किया गया, शासकीय धन राशि का अनियमित व्‍यय किया जाकर वित्‍तीय अनियमितता की जाने के फलस्‍वरूप अपने सचिवीय पदीय कर्तव्‍यों के प्रति घोर लापरवाही तथा उदासीनता बरती जाने पर निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्‍यालय जनपद पंचायत गरोठ रहेगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता की पात्रता होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE