मांउट आबू। भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार द्वारा गठित राजस्थान राज्य परामर्श दात्री समिति मैं माउंट आबू के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। भारत सरकार द्वारा गठित समिति की पहली बैठक भीलवाड़ा के सांसद एवं समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आचार्य ने अपना सुझाव रखा की किसानों को हम जितने सुलभ एवं सुचारू व्यवस्थाएं दे पाएंगे उतना ही किसानों को लाभ मिल पाएगा हमें उन स्थानों पर चाहे छोटा कार्यालय बनाने चाहिए जिसे जल्द से जल्द अपनी फसल होने पर किसान लोग निकट के कार्यालय में जाकर अपनी फसल को विक्रय कर सकें और इसका लाभ उन्हें समय पर मिल सके आचार्य नहीं है अभी सुझाव रखा की जो हमारे भारतीय खाद्य निगम के गोदाम है वे सड़क से ऊपर होने चाहिए जिससे गोदाम में पानी ना भरे और अनाज खराब ना हो क्योंकि राजस्थान में ज्यादातर इस प्रकार की व्यवस्था बनी रहती है जिसको सुचारु किया जाना चाहिए लेकिन बैठक में उनके सुझाव पर यह भी निर्णय लिया गया की समिति की हर तीन माह में यानी साल में चार बैठक होगी और एक बैठक अलग से पांचवी बैठक के रूप में अध्यक्ष की सहमति से रखी जाएगी जिससे किसानों को क्या बेहतर सुविधाएं दी जाए उस पर निर्णय लिया जा सकेगा समिति की पहली बैठक में सभी 16 सदस्यों का शाल उड़ाकर मोमेंटो के साथ स्वागत सम्मान किया गया।