नीमच। आगामी त्योहारों विशेष रूप से नजदीक में मोहर्रम को देखते हुए, नीमच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। शहर के तीनों पुलिस थानों द्वारा आज एक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें आश्वस्त करना था। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान, सभी थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और रिजर्व बल के जवान शामिल हुए। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि मोहर्रम के त्यौहार के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना पर्व मना सकें। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक ताजिए के साथ अलग-अलग पुलिस बल तैनात किया गया है।आगामी त्योहारों के दौरान पूरे शहर पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।मोहर्रम के अवसर पर, आवश्यकतानुसार, यातायात मार्गों में जरूरी परिवर्तन भी किए जाएंगे ताकि सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।